टीवी शो 'अजूनी' के सेट पर तेंदुए ने हमला कर कुत्ते को उतारा मौत के घाट, संकट में आई 300 लोगों की जान

7/19/2023 4:30:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले कुछ दिनों से जीव-जंतुओं की टीवी सेट पर दस्तक देने की खबरें लोगों को खूब चौका रही हैं। अब हाल ही में खबर सामने आ रही है कि एक्टर शोएब इब्राहिम शो 'अजूनी' के सेट पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे करीब 300 लोगों की जान संकट में आ गई। तेंदुए के सेट पर हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने एक ट्वीट के जरिए दी है। 

 

ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, "मुंबई के फिल्म सिटी में 'अजूनी' सीरियल के सेट पर तेंदुए ने आज हमला कर दिया।" वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ बेखौफ होकर सेट पर इधर से उधर घूम रहा है। इतना ही नहीं, तेंदुए ने एक कुत्ता पर हमला करके उसे मार दिया। 

 

 


सिने वर्कर्स के अध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता ने भी एक वीडियो में इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया, "आज गोरेगांव फिल्म सिटी मुंबई में, अजूनी सीरियल की शूटिंग चल रही थी। सुबह 9.45 मिनट पर एक तेंदुए ने सेट पर हमला किया, उस दौरान सेट पर करीबन 300 से अधिक मजदूर और कलाकार मौजूद थे, सभी की जान खतरे में थी। सभी की जान बाल-बाल बच गई लेकिन तेंदुए ने कुत्ते को मार दिया। 

 

Content Writer

suman prajapati