दुखदः लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का 89 की उम्र में निधन, कोलकाता स्थित आवास में ली अंतिम सांस

1/3/2023 12:39:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। रविंद्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का मंगलवार को निधन हो गया है। गायिका ने अपने कोलकाता आवास में अंतिम सांस ली। वो 89 साल की थीं। सुमित्रा के निधन के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है।

 

सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनकी दोनों बेटियां उन्हें कोलकाता में स्थित उनके घर ले आई थीं, जहां मंगलवार को वह इस दुनिया से चल बसीं।

 

उनकी बेटी श्रावणी सेन ने मां के निधन की जानकारी देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, मां आज सुबह हमें छोड़कर चली गईं। परिवार का कहना है कि सुमित्रा सेन को दिसंबर में ठंड लग गई थी और उम्र के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया।

बता दें कि सुमित्रा सेन की दोनों बेटियां श्रावणी और इंद्राणी भी रविंद्र संगीत की मशहूर गायिका हैं।  सुमित्रा सेन ने मेघ बोलेछे जाबो जाबो, तोमारी झारनतालार निर्जन, सखी भबोना कहारे बोले, अच्छे दुखो अच्छे मृत्यु जैसे कई सुपरहिट सॉन्गस गाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News