मैं रहूं या ना रहूं..मेरी आवाज मेरी पहचान....प्रभुकुंज पहुंचा लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर, सम्मान में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज झुकेगा आधा

2/6/2022 1:53:57 PM

मुंबई: अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 'भारत रत्‍न' से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं।

वहीं हाल ही में उनके पार्थिव शरीर उनके पेडर रोड स्थित निवास 'प्रभुकुंज' पहुंच गया है। 

लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

राष्ट्रीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई

12 बजे से दोपहर तीन बजे तक उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा । इसके बाद शिवाजी पार्क में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

नम आंखें लिए लता ताई के घर पहुंचे अनुपम खेर समते ये स्टार्स

जहां कुछ राजनीतिक नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए हाॅस्पिटल पहुंचे। वहीं बॉलीवुड हस्तियां इस घड़ी में परिवार को हिम्मत देने के लिए सिंगर के घर पहुंचे। हाल ही में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को लता जी के घर बाहर देखा गया। उनके चेहरे मायूसी साफ झलक रही थी।  


वह पिछले काफी समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें कोविड हुआ था। हालांकि कोविड से वह ठीक हो गई थीं,लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की सुबह उनकी हालत फिर से बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। देश के कोने-कोने में लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए यज्ञ किए गए, लेकिन फिर भी स्वर कोकिला जिंदगी की जंग जीत न सकीं।

Content Writer

Smita Sharma