आशा भोसले को मिलेगा 2020 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार:आशा ताई ने केक काट किया सेलिब्रेशन, बहन लता मंगेशकर ने दी बधाई

3/26/2021 8:43:57 AM

मुंबई: सुरों की मल्लिका आशा भोसले की मधुर आवाज का हर कोई दीवाना है। उनकी सुरीली आवाज लोगों के जेहन में बसी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री में आशा भोसले को 'आशा ताई' के नां से पुकारा जाता है।

PunjabKesari

अपने फिल्मी सफर में आशा ताई ने एक से बढ़कर एक गाने गाए। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में गाने गाए हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' से सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को हुई पुरस्कार समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की। 

View this post on Instagram

A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle)

 

केक काटकर मनाई खुशी 

आशा ताई ने  महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 मिलने पर खुशी जताते हुए केक काटा है। उन्होंने  महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया है। 

 

बहन लता मंगेशकर  ने दी बधाई 

आशा भोसले की बड़ी बहन और सिंगर लता मंगेशकर ने खुशी जाहिर की है। लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा-नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।'

PunjabKesari

 

'आशा ताई' मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। पिता के देहांत के बाद से ही आशा ताई ने गाना शुरू कर दिया था और 16 साल की उम्र में भागकर शादी कर ली थी। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बेस्ट फिमेल प्लेबैक पुरस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्‍हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को 2008 में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News