दिग्गज गिटारिस्ट जेफ बेक का 78 की उम्र में निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

1/12/2023 10:07:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती रहती है। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि दिग्गज गिटारिस्ट जेफ बेक का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जेफ बेक की ऑफिशियल वेबसाइट ने बुधवार को ये दुखद खबर दी।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार की ओर से कहा गया- 'काफी गहरे दुख के साथ हम जेफ बेक के निधन की खबर साझा करते हैं। अचानक बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस से पीड़ित होने के बाद, उनका निधन हो गया।'

 

इस घटना पर बेक के परिवार ने प्राइवेसी की मांग की है, वो फिलहाल इस दर्दनाक घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

बेक के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शो की लहर है। 1960 के दशक में सुपरग्रुप द यार्डबर्ड्स के साथ रॉक एंड रोल स्टारडम देखने वाले जेफ बेक संगीत के चाहने वालों के बीच काफी पॉपुलर थे।
 
 

Content Writer

suman prajapati