केवल 13 साल की उम्र में सरोज खान की हुई थी 41 साल के शख्स से शादी, बेहद  दर्द भरी थी कोरियोग्राफर की मैरिड लाइफ

7/3/2020 11:28:48 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान ने 72 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। । बीती रात करीब 1.52 बजे उनका निधन हो गया। सरोज खान को  17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। हालांकि उनका Covid-19 टेस्ट भी हुआ, जो नेगेटिव बताया जा रहा है। आज सुबह ही मलाड स्थिति मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

इस दौरान सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे। सरोज खान की प्रफेशनल जर्नी के बारे में तो सभी जानते ही हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में करीब 2000 से अधिक गानों को कोरियॉग्राफ किया है। आज हम आपको इस पैकेज में डांसिंग दीवा सरोज की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। 

सरोज खान तीन बच्चों की मां थीं। उनके बच्चों का नाम हामिद, हिना और सुकन्या खान है।सरोज खान ने फिल्म साल 1962 में फिल्म कोरियॉग्राफर बी. सोहनलाल से शादी रचाई थी। इस समय रोज खान केवल 13 साल की थीं और सोहनलाल 41 साल के थे। जानकारी के लिए बता दें कि सोहनलाल पहले से शादीशुदा भी थे और इस शादी से पहले उनके 4 बच्चे थे।

सरोज खान 14 साल की उम्र में पहली बार मां भी बन गईं और उन्हें एक बेटे को जन्म दिया। सरोज के बेटे का नाम हामिद खान (राजू खान) है। एक इंटरव्यू में सरोज खान ने अपनी शादी के बारें में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था-''उन दिनों वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने एक काला धागा मेरे गले में बांध दी और मेरी शादी हो गई।'

शादी के कुछ साल बाद ही सरोज खान और सोहनलाल की मैरिड लाइफ में मुश्किलें आने लगीं और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, आपसी रिश्ते खराब होने का बावजूद सरोज खान उनके असिस्टेंट के तौर पर काम करती रहीं। कुछ साल बाद क बार वे फिर से एक-दूसरे के करीब हुए, जब सोहनलाल को हार्ट अटैक आया था। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को फिर से बढ़ाने की कोशिश की।

इसके बाद उन्हें एक बेटी भी हुई, जिसका नाम हिना खान रखा। इसके बाद सोहनलाल सरोज और बच्चों को छोड़कर मद्रास चले गए। कहा जाता है कि सोहनलाल ने सरोज से शादी तो की, लेकिन अपनी पहली शादी की बात उनसे छुपाए रखी थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए लेकिन सोहनलाल ने दोनों बच्चों को अपना नाम देने से भी इंकार कर दिया जिसके बाद सरोज खान ने अकेले ही बच्चों की  परवरिश की।

सरोज खान ने साल 1974 में कोरियॉग्रफर के तौर पर करियर शुरू किया और कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफ करते हुए इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो गईं। साल 1975 में सरोज ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में एक बार फिर से फैसला लिया और उन्होंने सरदार रोशन खान से शादी की। इस शादी के उनके एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने सुकन्या रखा। सुकन्या आज दुबई में अपना डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। सरोज खान अपने करियर में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी के साथ काम किया और बाद में उन एक्ट्रेसेस की गुरू भी कहलाईं। सरोज खान ने अपने करियर के दौरान करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।  
 

Smita Sharma