लिएंडर पेस को तगड़ा झटका: एक्स लिव इन पार्टनर ने जीता घरेलू हिंसा केस, हर महीने रिया पिल्लई को देने होंगे लाखों रुपए

2/26/2022 11:09:56 AM

मुंबई: माॅडल रिया पिल्लई ने साल 2014 में भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। वहीं अब इस मामले पर फैसला आया है। लिएंडर पेस को मेट्रोपोलिटन मैजिसट्रेट कोर्ट घरेलू हिंसा का अपराधी माना है। कोर्ट ने इसके साथ ही पेस को हर महीने रिया को घर का किराया भेजने के लिए भी कहा है।  

PunjabKesari

मेजिस्ट्रेट ने पिछले हफ्ते फैसला सुनाया था लेकिन मीडिया को इस बारे में बताया गया। कोर्ट ने माना है कि पेस ने अपनी हरकतों से रिया पिल्लई के साथ भावनात्मक, आर्थिक और मौखिक शोषण किया है। रिया इससे काफी परेशान रही है।  रिया पिल्लई ने अपने और लिएंडर पेस के साथ खरीदे गए घर के बंटवारे की मांग की थी।

PunjabKesari

इस मांग को खारिज करते हुए कोर्ट ने रिया को वो घर छोड़ने को कहा लिएंडर को आदेश दिया कि उन्हें हर महीने रिया को डेढ़ लाख रुपए देने होंगे। इसमें से 50 हजार किराए के और एक लाख रुपए मेंटेनेंस के होंगे जिसकी शुरुआत मार्च से होगी। वहीं हर साल यह रकम 5 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ेगी।

PunjabKesari

हालांकि मेजिस्ट्रेट कोमल सिंह राजपूत ने यह भी साफ कर दिया कि अगर रिया उस घर में नहीं रहती हैं तो उन्हें पेस से किसी भी तरह का मुआवजा नहीं मिलेगा।उन्होंने कहा-'पेस का करियर अब लगभग खत्म हो चुका है।ऐसे में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह पना किराया भी दें और रिया को मेंटेनेंस भी दें।'

PunjabKesari
बता दें कि पेस ने लंबे समय तक एक्ट्रेस और मॉडल रिया पिल्लई को डेट किया था।दोनों लगभग 8 साल तक लिव इन में रहे थे। इस दौरान दोनों की बेटी पैदा हुई जिसका नाम उन्होंने अकीरा रखा था।साल 2014 में रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और कोर्ट में केस करके एलमनी की मांग की थी।


रिया हैं संजय दत्त की पूर्व पत्नी

रिया संजय दत्त की पूर्व पत्नी हैं। दोनों का तलाक होने से पहले ही पेस के साथ रिया का अफेयर शुरू हो गया था। पेस ने यह दावा किया था कि वह नहीं जानते थे कि रिया शादीशुदा हैं जबकि रिया का यह कहना है कि यह कहना था कि तब तलाक की प्रकिया चल रही थी और उन्होंन पेस को इस बारे में बताया था। पेस इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे हैं। पेस टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले त्रिमूल कांग्रेमें शामिल हो गए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News