क्यों छोड़ा था रिया ने सुशांत का घर और क्यों हुई थी परिवार से अनबन? वकील सतीश मणिशिंदे ने किए खुलासे

8/18/2020 1:57:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही रिया पर बड़े आरोपों की तलवार लटकी हुई हैं। हालांकि पुलिस से लेकर ईडी रिया से कई बार पूछताछ कर चुकी हैं। इस दौरान रिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। वहीं अब इस मामले में रिया के वकील सतीश मणिशिंदे ने अपनी सफाई पेश की है और रिया पर उठ रहे कई सवालों के जवाब दिए हैं।

PunjabKesari
रिया पर सवाल उठाए जा रहे थे कि वो सुशांत की मौत से 6 दिन पहले उसका घर क्यों छोड़ कर चली गई। इस पर रिया के वकील ने कहा कि मौत से पहले सुशांत काफी परेशान था, वो लगातार रो रहा था और उसने अपने परिवार को फोन करके कहा था कि वो उसके पास आ जाएं। जब उनकी बहन सुशांत के पास आई तो उसने रिया को अपने परिवार के पास जाने के लिए कहा था।रिया खुद अपनी एंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स से परेशान थी और सुशांत की हालत को लेकर चिंतित थी। वो अपने परिवार के पास जाना चाहती थी, लेकिन वो सुशांत को छोड़ने में बिलकुल भी सहज नहीं थी।

PunjabKesari
इस बारे में जब सुशांत के वकील विकास सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी बातों से इंकार किया। उन्होंने कहा, सुशांत की बहन को वहां जाकर रहना पड़ा क्योंकि रिया सुशांत के पास से चली गई थी। उसे बताना चाहिए कि उसने क्यों सुशांत का नंबर ब्लॉक किया था यदि वह सुशांत के भले के लिए उसे छोड़कर गई थी।
इंटरव्यू में वकील मणिशिंदे ने राजपूत परिवार के साथ रिया के रिश्ते को तनाव पूर्ण बताया। उन्होने कहा कि रिया अप्रैल 2019 की एक रात सुशांत की बहन प्रियंका के साथ पार्टी में गई थी। प्रियंका पार्टी में सही बिहेव नहीं कर रही थी, उसने ज्यादा शराब पी ली थी। इस पर रिया ने प्रियंका को सुशांत के घर वापस चलने को कहा था।

PunjabKesari


वापसी के वक्त भी प्रियंका काफी शराब पीती रही और आखिर दोनों घर लौट आई। रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थी और जब अचानक उठी तो पाया कि प्रियंका कुछ अजीब हरकते कर रही थी, इससे रिया काफी हैरान हुई और उसे वहां से चले जाने को कहा। लेकिन नतीजा ये हुआ कि रिया को ही सुशांत के घर से जाना पड़ा। जब बाद में रिया ने सुशांत को ऐसा करने की वजह बताई तो उनका अपनी बहन से इसी बात पर झगड़ा हो गया। इस तरह रिया और सुशांत के परिवार के रिश्ते शुरुआत से ही बिगड़ गए थे। 

 

PunjabKesari


हालांकि इस बात पर सुशांत के वकील का कहना है कि सुशांत ने इस बात के लिए बाद में अपनी बहन से माफी मांगी थी। रिया के वकील ने कहा कि रिया सीबीआई के खिलाफ नहीं है, वो सिर्फ बिहार में उसके खिलाफ दर्ज कराए गए अनैतिक केस के खिलाफ है।

PunjabKesari


रिया के सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल न होने पर उन्होंने खुलासा किया कि प्रियंका के साथ लड़ाई के बाद रिया के उनके परिवार के साथ संबंध बिगड़ गए थे। 8 जून को रिया ने सुशांत का घर  छोड़ दिया और सुशांत ने 14 जून को सुसाइड किया। इस पर जब सुशांत के संस्कार में शामिल होने वाले 20 लोगों की लिस्ट बनाई गई तो उसमें रिया का नाम नहीं था। इसलिए वो अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी।

 


 
 
 
 
 
 
 
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News