तनुश्री दत्ता के वकील पर साथी महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दर्ज हुआ मामला

1/3/2020 8:41:14 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक समय में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पिछले दिनों मी टू मूवमेंट चलाकर चर्चा में आईं थीं। फिलहाल तनुश्री फिल्मों से दूर हैं। साल 2018 में तनुश्री ने ही #MeToo मूवमेंट की शुरुआत की थी। फिल्म हॉर्न 'ओके प्लीज' के सेट पर अपने साथ हुए शोषण के बारे में बताया था ,उस केस में उनके वकील नितिन सतपुते थे, जिन पर हाल ही में छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 

PunjabKesari, TanuShree Dutta Images

ANI की खबर के मुताबिक, नितिन पर उनकी साथी वकील ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ट्वीट में तनुश्री दत्ता का नाम लिखने पर लोगों ने ANI की आलोचना की, जिसके बाद तनुश्री का नाम हटाकर दोबारा ट्वीट किया गया। 

PunjabKesari, TanuShree Dutta Images

उस समय तनु ने नाना पाटेकर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी और इस दौरान उनके वकील नितिन सतपुत थे, जिनके खिलाफ अब  खुद एक मामला दर्ज हो गया है। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी से भी न्याय की गुहार लगाई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने नाना पाटेकर के एक एनजीओ पर भी निशाना साधा था और कहा था, "आपको क्लीन चिट मिल गई, इसका मतलब यह नहीं है कि आप निर्दोष हैं।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News