''दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो आता है सेवइयों का टेस्ट'' शो के दौरान भारती ने उड़ाया दाढ़ी-मूंछ का मजाक,लोग बोले-''पैसे ने दिमाग खराब कर दिया''

5/16/2022 12:28:21 PM

मुंंबई: काॅमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहाा है। इस वीडियो में भारती ने दाढ़ी मूंछ पर विवादित टिप्पणी कर दी। भले ही उनकी यह टिप्पणी मजाक में थी लेकिन ट्विटर पर उनका विरोध शुरू हो गया है। लोगों ने भारती के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें मर्यादा में रहने की राय दी है। भारती का ये वीडियो उनके काॅमेडी शो के दौरान का है।

वीडियो में भारती एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ दिख रही हैं। भारती वीडियो में जैस्मिन से कह रही हैं- 'दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए। दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है। इतने पर भी वह नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हुई है और वह अब दाढ़ी-मूंछ में से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं।'

इसी बात को लेकर अब भारती लोगों के निशाने पर हैं। लोगों ने कहा कि भारती खुद पंजाब में अमृतसर में जन्मी-पली हैं और वह ही ऐसा बोल रही हैं। उनके इस मजाक के बाद सिखों में उनका विरोध शुरू हो गया है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करके उनका विरोध कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-'यह वही दाढ़ी है बीबा, जिस को देख कर आपकी बेटियां व बहनें सुरक्षित महसूस करती हैं। कोई बाहर वाला बोले तो समझ आता है, पर पंजाब, खास कर अमृतसर जैसी जगह से संबंधित कोई ऐसी बात बोले तो साफ है कि पैसे ने दिमाग खराब कर दिया है।'

 

वहीं दूसरे ने लिखा-'यह अपने घर के हाल बता रही है, अपनी बात सुना रही है यह। सिख धर्म का इसे कोई ज्ञान नहीं।'

एक यूजर ने लिखा-'लगता है इसके भी जुएं पड़ गई हैं इसलिए इसका दिमाग खराब हो गया है।जो भारती के सामने बैठ के दांत निकाल रही है, उसका पिता भी सिख है, जो पगड़ी पहनता है और दाढ़ी भी रखता है। उसे कितनी खुशी हो रही है, अपने पिता की बेइज्जती सुन कर।'

वहीं एक यूजर ने जैस्मिन भसीन पर निशाना साधते हुए लिखा-'जो भारती के सामने बैठ के दांत निकाल रही है, उसका पिता भी सिख है, जो पगड़ी पहनता है और दाढ़ी भी रखता है। उसे कितनी खुशी हो रही है, अपने पिता की बेइज्जती सुन कर।' जानकारी के लिए बता दें कि भारती का ये वीडियो साल 2019 का है जो अब वायरल हो रहा है। 

Content Writer

Smita Sharma