प्रियंका के ''क्वॉन्टिको'' के शूट की तस्वीरें सोशल साइट पर हो रही हैं Vira, दिखा स्टाइलिश लुक

10/14/2017 10:40:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं है जो कि अमेरिका की हैं। बॉलीवुड से लकर हॉलीवुड सिनेमा और अमेरिकी टीवी पर राज करने वाली प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल. प्रियंका की ये तस्वीरें उनके शूट की हैं जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट और बेबी पिंक आइटफिट में नजर आ रही है। प्रिंयका ने साथ में हैट भी पहन रखी है जो उनके लुक को चार चांद और स्टाइलिश बना रही है।

यहीं नही वह अक्सर इंस्टा पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते है और जमकर लाइक और कमैंट्स करते हैं। उनके सोशल साइट पर19.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि अमेरिका में उनकी आने वाली फिल्म Isn't It Romantic की शूटिंग भी चल रही है लेकिन उनकी ये तस्वीरें अमेरिकी टीवी पर धमाल मचाने वाली उनकी सीरीज़ क्वॉन्टिको की है। उनकी पहली अंग्रेज़ी फिल्म वेबॉच बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। लेकिन सितारों से सजी इस फिल्म में उनकी अदाकारी को जमकर सराहा गया था।