फिर से इंस्टा पर वायरल हुईं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म Isn''t It Romantic की ताज़ा तस्वीरें!

8/2/2017 11:20:07 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क से कुछ लेटैस्ट फोटोज सामने आईं हैं जो कि उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म Isn't It Romantic के शूट की है। जिसके दौरान वह उसीके सेट पर कैमरे में कैद हो गई।

यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच, बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चल पाई लेकिन उस फिल्म में प्रियंका के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।

इन फोटोज में प्रिंयका ने गोल्डन कलर की एक ड्रैस पहनी हुई है। ड्रैस में फ्रंट साइट पर कट है। प्रिंयका इस ड्रैस में काफी हॉट लुक में नजर आ रही है। वैसे प्रियंका अपनी ड्रैस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका की आने वाली इस फिल्म की कहानी- यह फिल्म न्यूयॉर्क शहर की एक आरकीटैक्ट नटाली की जिंदगी पर आधारित है,

जोकि अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए बहुत मेहनत करती है, लेकिन उसकी ज़िंदगी शहर की अगली ऊंची इमारत को डिजाइन करने की जगह कॉफी और बगेल्स परोसने में निकल रही होती है।

बता दें कि फिल्म में विल्सन नटाली के रूप में, लिआम हेम्सवर्थ ब्लेक के रूप में, एडम डिवाइन उसके सबसे अच्छा दोस्त के रूप में और प्रियंका चोपड़ा एक योग एम्बेसडर इसाबेला के किरदार में हैं।

फिल्म में उनके अपोज़िट एक्टर ऐडम डिवाइन है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स और केटी सिल्बरमन और पाउला पेल द्वारा लिखा गया है। फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को रिलीज होगी।