सनी लियोन की तरह बनना चाहती है ये भोजपुरी स्टार, किया एेसा काम

9/18/2017 2:57:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम मिलना और इतना आसान नहीं होता। यहां पैर जमाने के लिए और अपने सपनों को साकार करने के लिए लोग वर्षों इंतजार करते हैं, लेकिन बाक अगर एक्ट्रैस सनी लियोन करें तो उनकी किस्मत ने पूरा साथ दिया है। इसमें कोई शक नहीं कि इसके लिए सनी को काफी मेहनत के साथ-साथ कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।

हाल ही में अब भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रैस पल्लवी सिंह पूरी तरह से सनी से प्रभावित हैं, इसलिए वह सनी को कॉपी करती हैं। यहां तक कि उन्होंने अपना नाम भी पल्लवी सिंह से बदल कर सनी सिंह रख लिया है।

खबरों की मानें तो अब सभी पल्लवी को सनी लियोनी तो नहीं सनी सिंह कहकर बुलाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली पल्लवी सिंह को उनके दोस्त हमेशा ही कहते थे कि उसका चेहरा बिल्कुल सनी लियोनी जैसा है और फिगर भी, कुछ तो पल्लवी को सनी ही कहकर बुलाते थे।

बताया जाता है कि पल्लवी ने सनी को 2012 में पहली बार टीवी पर देखा था। उसके बाद पल्लवी को लगा कि उनका चेहरा उनसे मिलता है। तब से ही वह सनी को अपना रोल मॉडल मानने लगी। हमशक्ल जैसी दिखने के कारण लोग उन्हें सनी कहते थे, जो उन्हें अच्छा लगता था। 

बता दें कि पल्लवी ने सबसे पहले भोजपुरी फिल्म 'लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा' में पवन सिंह की पत्नी की बहन का रोल किया था। फिल्म में उन्होंने हीरो और हिरोइन को मिलाने का काम किया था। फिल्म 'भोजपुरिया राजा' में सनी को सैकेंड लीड रोल मिला।