SEE PICS: 20 साल बाद इतनी बदली शाहरुख की ये हिरोइन, तस्वीरें आपको कर देंगी हैरान

9/16/2017 12:23:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस महिमा चौधरी ने 20 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उस समय वह काफी सुंदर और ग्लैमरस लगती थी। हाल ही में महिमा की कुछ तस्वीरें हमारे सामने आईं हैं जिसमें उनका लुक काफी अजीबोगरीब नजर आ रहा है। उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

दरअसल, महिमा को मुंबई के जुहू में देखा गया। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक ड्रैस पहन सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं।

बता दें कि महिमा ने टैनिस प्लेयर लिेएंडर पेस को भी डेट किया था। दोनों का 6 साल तक अफेयर था। लेकिन लिएंडर ने महिमा को धोखा देकर रिया पिल्लई से शादी कर ली थी। महिमा ने 13 सितंबर को अपना बर्थडे मनाया है। वो 44 साल की हो गई हैं।

महिमा मुंबई में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी टिक नहीं पाई। साल 2013 में दोनों अलग हो गए। महिमा वीजे भी रह चुकी हैं। उन्होंने एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया है।