मम्मी करीना की गोद में शरारतें करते दिखे नन्हें तैमूर, तस्वीरें देख आएगा प्यार

3/4/2018 10:39:09 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर हमेशा लाइमलाइट में ही रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर मम्मी करीना के साथ मासी करिश्मा कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुए।

इस दौरान वह मम्मी की गोद में शरारतें करते हुए नजर आए। दोनों एक साथ काफी क्यूट भी लग रहे थे। 

तस्वीरों को देखकर तो साफ पता चल ही रहा है कि तैमूर अब काफी शरारती हो गए हैं। जिस ढंग से करीना उन्हें पकड़ी है ऐसा लगा रहा है कि वह उनकी गोद से नीचे उतरने के लिए काफी बेचैन है।

बता दें किजब से तैमूर का जन्म हुआ है तब से ही वह काफी सुर्खियां बटौर रहें हैं। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।

सोशल साइट पर तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। वैसे तैमूर के इस तरह लाइमलाइट को देखकर एेसे लगता है कि उनका जन्म नहीं हुआ बल्कि वो रिलीज हुए हैं। तभी तो आए दिन उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।