LFW में साधु बाबा जैसे लुक में रैंप पर उतरी चित्रांगदा, सामने आया अजीबोगरीब लुक

8/19/2017 3:35:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस चित्रांगदा सिंह ने भी लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर शिरकत की थी। उन्होंने अपनी हॉट अदाओं से सबका मन मोह लिया। चित्रांगदा इस फैशन शो में डिजाइनर नेहा अग्रवाल के लिए रैंप पर चलीं।

इस फैशन वीक के दौरान चित्रांगदा ने प्रिंटिड ड्रैस पहनी थी जो उन पर काफी सूट कर रही थी। वह काफी ट्रडिशनल लुक के साथ रैंप पर उतरी थी।

इस फैशन वीक में  चित्रांगदा का नया रुप ही उनके फैंस को देखने को मिला था।

इस कलेक्शन के सारे परिधानों पर हाथ से मधुबनी शैली के चित्रों की कड़ाई की गयी है। चित्रांगदा इस ज्रैस में काफी हॉट और ग्लैमरस लग रही थी। इस फैशन वीक की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। 


बता दें कि चित्रांगदा सिंह नेहा के इस कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर बनीं। नेहा ने अपने 'मिथिला इन सोहो' कलेक्शन को पेश किया था। नेहा ने कहा इस बारे में बताया है कि यह 'मिथिला इन सोहो' मधुबनी की परंपरागत कला को फैशन की दुनिया में आगे ले जाने का उनका अपना प्रयास है।