आर्यन खान के समर्थन में आए दिवंगत सुशांत सिंह के वकील विकास, बोले- ''अगर कुछ बरामद नहीं हुआ तो उसे कस्टडी में रखना...

10/8/2021 12:25:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान काफी चर्चा में हैं। जहां कई लोग इस केस में आर्यन का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई लोग समर्थन करने वालों और शाहरुख के बेटे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह स्टार किड आर्यन के बचाव में आए हैं।

 


हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि पूरा नारकोटिक्स कानून इस पर निर्भर करता है कि क्या बरामद हुआ है। अगर उस इंसान के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है तो उसे कस्टडी में रखना कानून का उल्लंघन करना होता है। कानून इसी तरह का बनाया गया है।

 


 
विकास सिंह ने आगे कहा कि मौके पर अगर कोई ड्रग पैडलर हो तब ये गंभीर हो जाता है। आर्यन के पास से कोई रिकवरी या डायरेक्ट कंजप्शन नहीं देखा गया है।

 


बता दें, आर्यन की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। आज आर्यन की मां गौरी खान का बर्थडे भी है अगर आर्यन को बेल मिल जाती है तो ये उनकी मां गौरी के लिए बेस्ट तोहफा होगा।

Content Writer

suman prajapati