वैलेंटाइन डे पर मेघना राज ने दिखाई अपने और दिवंगत पति चिरंजीवी के प्यार की निशानी, देखें जूनियर चिरंजीवी की खास झलक

2/14/2021 10:11:27 AM

मुंबई: दिवंगत कन्नड़ स्टार चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज  ने बीते साल 22 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से ही फैंस जूनियर चिरंजीवी की इसक पाने के लिए बेताब थे। वैसे तो मेघना आए दिन बेटे की तस्वीर शेयर करती रहती हैं पर इनमें उनके लाडले का चेहरा कभी नहीं दिया।

वहीं बीते दिन मेघना ने ऐलान किया था जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे के शुरू होने का जश्म मना रही होगी तब मेघना राज सरजा अपने और दिवंगत पति चिरंजीवी सरजा के प्यार की निशानी अपने न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक पूरी दुनिया को दिखाएंगी। मेघना ने अपने इस वादे को पूरा करते हुए पूरे 12 बजे एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो की शुरुआत मेघना और चिरंजीवी के शादी के जश्न में होती हैं। इसके बाद वीडियो में मेघना और चिरंजीवी के लाडले की झलक नजर आती है। वीडियो में जूनियर चिरंजीवी की कई तस्वीरें नजर आती हैं।

 

जूनियर चिरंजीवी कभी मां की गोद में नजर आते हैं तो कभी बेड पर मस्ती करते दिखते हैं। फैंस मेघना राज की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही जूनियर चिरंजीवी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वीडियो के साथ मेघना राज ने खूबसूरत कैप्शन लिखा। कैप्शन की ये बातें एक तरह से जूनियर चिरंजीवी की तरफ से ही हैं। उन्होंने लिखा-'पेश है हमारे लिटिल प्रिंस!

मेरे पैदा होने से पहले ही आप मुझसे प्यार करने लगे। अब, जब हम पहली बार मिल रहे हैं तो मैं केवल इतना करना चाहता हूं कि अम्मा और अप्पा पर इतना प्यार, समर्थन और गर्मजोशी बरसाए जाने के लिए मेरे छोटे दिल की तरफ से धन्यवाद। आप परिवार हैं और परिवार बिना शर्त प्यार करता है। #JrC #MCforever #oursimba मैं आप सभी से प्यार करता हूं!'

बता दें कि बीते साल जून के महीने में चिरंजीवी सरजा की आक्समिक मौत इस समय हुई थी जब पूरी दुनिया कोरोना के कहर को झेल रही थी। चिरंजीवी सरजा, हार्ट अटैक के चलते महज 36 साल में दुनिया को छोड़कर चले गए थे। दुखद ये है कि उनकी मौत के वक्त पत्नी मेघना राज सरजा प्रेग्नेंट थी। मेघना राज सरजा की मौत के करीब 6 महीने बाद उनके घर किलकारियां गूंजी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj)

 

 

Content Writer

Smita Sharma