निधन के बाद दान की गईं दिवंगत पुनीत राजकुमार की आंखें, मौत के बाद भी मिसाल बने एक्टर

10/30/2021 10:12:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 29 अक्टूबर को मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा है। महज 46 की उम्र में उनका दुनिया को अलविदा कह जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। लेकिन मौत के बाद एक्टर के अंगों को दान किया गया, जिसकी खबर सुन उनके फैंस को खूब गर्व हो रहा है। एक्टर मौत के बाद भी हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।


मौत से पहले पुनीत को जिम में दो घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द उठी थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन वो मौत से जिंदगी की जंग जीत नहीं पाए।


अब निधन के बाद पुनीठ राजकुमार की उनके पिता की तरह ही आंखें दान की गई हैं। मशहूर एक्टर डॉ राजकुमार ने 1994 में खुद अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। गौरतलब है कि डॉ राजकुमार का भी निधन साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था। एक्टर चेतन कुमार ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के छह घंटे के भीतर ऑपरेशन किया।


एक्टर ने लिखा, 'जब मैं अप्पू सर को देखने के लिए अस्पताल में था तो निधन के बाद छह घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों का एक समूह आया था। जैसे डॉक्टर राजकुमार और निम्माशिवा ने नेत्रदान किए थे वैसे ही अप्पू सर ने भी नेत्रदान किया। इसके साथ ही एक्टर ने इसे मिसाल बताते हुए लोगों से अपील की कि वह भी उनके पद्चिन्हों पर चलें और नेत्रदान करें'।

 

बता दें, पुनीत राजकुमार न सिर्फ एक एक्टर ही थे बल्कि एक सिंगर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में फिल्म अप्पू से की थी। वो अपने करियर में 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
 

Content Writer

suman prajapati