दिवंगत एक्टर राजकुमार के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी गायत्री पंडित का निधन

12/2/2023 1:22:09 PM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दिवंगत एक्टर राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित अब हमारे बीच नहीं रही। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

PunjabKesari

गायत्री पंडित की मौत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है मगर सूत्रों की मानें तो वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।  28 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

 

मौजूद जानकारी के अनुसार दिवगंत एक्टर राजकुमार और गायत्री पंडित की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। गायत्री बतौर एयर हॉस्टेस काम करती थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई और बाद में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News