दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सर्जा के घर गूंजी खुशियां, पत्नी मेघना ने दिया बेटे को जन्म

10/22/2020 5:58:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सर्जा के घर काफी लंबे समय बाद खुशियां आईं हैं। एक्टर की वाइफ मेघना राज ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को चिरंजीवी सर्जा के भाई ध्रुव सर्जा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


ध्रुव सर्जा ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, बेबी ब्वॉय, जय हनुमान'। वहीं, ध्रुव सर्जा की पत्नी प्रेरणा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेघना को बेबी ब्वॉय का आशीर्वाद मिला है। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद'। 


इस बड़ी खुशखबरी के बाद एक्टर के घर पर खुशियों का माहौल है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईँया दे रहे हैं। चिरंजीवी सरजा और मेघना के बेबी की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में न्यू बोर्न बेबी पापा चिरंजीवी की तस्वीर के सामने दिखाई दे रहा है। एक्टर का लाडला बेहद क्यूट है।   वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में चिंरजीवी के भाई ध्रुव ने अपने भतीजे के लिए चांदी का 10 लाख का पालना खरीदा था, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर चौतरफा हो रही था।
बता दें चार महीने पहले चिंरजीवी सर्जा का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। एक्टर की उम्र अभी महज 39 साल की थी। अब उनके घर में बेटे के जन्म के बाद लंबे समय बाद खुशियां आईं हैं।


 

 

 

suman prajapati