दिवंगत पति चिरंजीवी सरजा का स्टैचू लगाकर मेघना ने सेलिब्रेट किया बेबी शावर, तस्वीरें देख इमोशनल हुए फैंस

10/6/2020 11:55:28 AM

मुंबई: साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा ने 39 साल की उम्र 7 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कहा था। उनका निधन  हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चिरंजीवी ने आखिरी सांसें ली थी। उनका का निधन  पत्नी मेघना राज के लिए एक बड़ा सदमा है। पति के निधन के समय मेघना राज 3 महीने की गर्भवती थीं।  

कपल अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहा था कि इतनी बड़ी अनहोनी हो गई।वहीं चिरंजीवी सरजा के निधन के 4 महीने बाद उनकी पत्नी मेघना की गोद भराई की रस्में हुई हैं।

इस सेलिब्रेशन में मेघना ने जिस तरह से पति की कमी को पूरा किया उसे देख सबकी आंखें भर आईं। सामने आईं इन बेबी शावर की तस्वीरों को देख कोई भी कहेगा कि चिरंजीवी मेघना के साथ खड़े है लेकिन वास्तव में ये उनका कटआउट है।

बेबी शॉवर के दौरान मेघना हरे रंग की पिंक बॉर्डर वाली साड़ी पहने दिखीं। स्टेज पर बैठी मेघना के साथ उनके परिवार के लोग नजर आए।

मेघना ने सेलिब्रेश की एक  ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शेयर की है और लिखा-'मेरे दो सबसे खास लोग। चिरू आप जैसा चाहते थे ये बिलकुल वैसा होगा। हमेशा के लिए ! मैं तुमसे प्यार करती हूं बेबी।' 

चिरंजीवी ने करीब दो साल पहले मेघना के साथ शादी रचाई थी। दोनों ही एक दूसरे को करीब 10 साल से ज्यादा वक्त से जानते थे। चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई कर ली थी और 30 अप्रैल, 2018 को दोनों ने ईसाई रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद 2 मई, 2018 को एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह भी हुआ था।

काम की बात करें को चिरंजीवी ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'वायुपुत्र' से डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'शिवार्जुन' थी। 

Smita Sharma