4 दिन अस्पताल में रहने के बाद लता मंगेशकर की हालत में सुधार, जल्दी लौटेंगी घर

11/16/2019 7:05:08 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर के फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब वह बहुत जल्दी रिकवरी कर रही हैं। स्वरोकिला लता जो पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बारे में हमने आपको पहले भी जानकारी दी थी। तबसे पूरा देश लगातार उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कल रात लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर की गई और कहा गया, "लता दीदी की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रही हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद"। उम्मीद है कि वह जल्द ही अस्पताल से घर लौट आएंगी।

इसके साथ, अस्पताल के एक सोर्स ने भी गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "सिंगर की हैल्थ में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगेगा। लता को निमोनिया और सीने में संक्रमण है। इस बीमारी को ठीक होने में समय लगता है।"

लता मंगेशकर 90 साल की हैं और बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ हो रही हैं। लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में गाने गाए हैं और उन्हें स्वरोकिला, मेलोडी क्वीन जैसे कई उपनामों से भी जाना जाता है।

Edited By

Akash sikarwar