नासिक के बाद अब मुंबई के समंदर में लता मंगेशकर की अस्थियां विसर्जित, दिल जीत लेगी इसके पीछे की वजह

2/14/2022 11:52:57 AM

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर 6 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। कुछ दिन पहले ही लता मंगेशकर की अस्थियों को नासिक में विसर्जित किया गया था। वहीं अब उनके भाई हृदयनाथ, भतीजी रचना और भतीजे आदिनाथ ने मुंबई के पानी यानी गेटवे ऑफ इंडिया जाकर अरब सागर में भी उनकी अस्थियों को विसर्जित किया। इनके साथ फैमिली के अन्य मेंबर्स भी मौजूद थे।

PunjabKesari


ये है वजह 

खबरों की मानें तो लता मंगेशकर मुंबई से बहुत प्यार करती थीं। उनकी फैमिली को लगा कि ये तभी सही होगा, जब उनकी अस्थियां मुंबई के पानी में विसर्जित कर दी जाएं। ये उस दिन तय किया गया था, जिस दिन लता जी का निधन हुआ था। ये ऐसा कुछ नहीं था, जो उनके निधन के बाद दूसरे या तीसरे दिन तय किया गया था।

PunjabKesari

गौरतलब है कि लता मंगेशकर को इसी साल जनवरी महीने में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वह कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई थीं। कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया था। उन्हें ICU में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया। लता जी ने कोरोना और निमोनिया दोनों को ही मात दे दी थी।

PunjabKesari

उनकी हालत में थोड़ा सुधार भी हुआ, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया लेकिन 5 फरवरी को उनकी तबीयत बिगड़ गई और 6 फरवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। देश के प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, आमिर खान और रणबीर कपूर सहित तमाम हस्तियां उनके आखिरी दर्शन करने पहुंचे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News