तस्वीरों में कैद लता मंगेशकर: देखें स्वर कोकिला की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें जो बेशकीमती यादों से है लिपटी

2/6/2022 10:09:44 AM

मुंबई:  भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब इस दुनिया ने नहीं रही। लता मंगेशकर ने 92 की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें कोविड हुआ था।

कोविड से तो उन्होंने जंग जीत ली थी लेकिन शनिवार की सुबह उनकी हालत फिर से बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। देश के कोने-कोने में लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए यज्ञ किए गए, लेकिन फिर भी स्वर कोकिला जिंदगी की जंग जीत न सकीं।  स्वर कोकिला के निधन से पूरा देश गमगीन है।

 

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ। उन्होंने पांच साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। वो पिताजी से संगीत सीखती थी। 

लता मंगेशकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें बचपन की शेयर की है। एक  तस्वीर को  शेयर करते हुए उन्होंने बताया- वो 16 दिसंबर 1941 को ईश्वर का, पूज्य माई और बाबा का आशीर्वाद लेकर उन्होंने रेडियो के लिए पहली बार स्टूडियो में 2 गीत गाए थे। लता जी ने साल 1942 में मराठी फिल्म 'किटि हासल' के लिए एक गाना गाया था लेकिन आखिरी समय में फिल्म से गाने को निकाल दिया गया। इसके बाद विनायक ने नवयुग चित्रपट की मराठी फिल्म 'पहली मंगला गौर' जो कि 1942 में आई थी, के लिए गाना गाया।

लता मंगेशकर तब केवल 13 साल की थीं, जब सिर से पिता का साया छिन गया। उनके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारियां आ गईं। जिसकी वजह से वो स्कूल नहीं जा पाई। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वो केवल 2 दिन ही स्कूल गई थी।  इसके बाद लता नाटकों और प्रोग्राम में काम करने लगीं ताकि घर चला सकें।

 

लता मंगेशकर ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गए हैं। वो भारत की पहली सिंगर है जिसके नाम यह रिकॉर्ड स्थापित है। 

लता मंगेशकर और आरडी बर्मन की जोड़ी शानदार थी। आरडी बर्मन उन्हें अपनी बहन मानते थे। इस तस्वीर में दोनों एक साथ है और किसी बात पर लता मंगेशकर खिलखिला कर हंस रही हैं।

इस तस्वीर में लता मंगेशकर और  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक साथ नजर आ रही हैं। लता मंगेशकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनके साथ खूबसूरत संबंध था। उन्हें संगीत में बेहद दिलचस्पी थी और वो एक अच्छी सिंगर भी थी।

इस तस्वीर में लता मंगेशकर के साथ मीना कुमारी हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। 

भारत सरकार ने साल 2001 में उन्हें 'भारत रत्न' (सर्वोच्च नागरिक का सम्मान) के सम्मान से सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें 4 फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड, 2 फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और कई अन्य अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।

Content Writer

Smita Sharma