अंतिम समय में बेहद कमजोर हो गईं थीं लता मंगेशकर, वायरल वीडियो में दो महिलाओं का हाथ थाम चलती दिखीं 'स्वर कोकिला'

2/7/2022 1:09:24 PM

मुंबई: स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर रविवार 6 फरवरी 2022 को दुनिया से चल बसीं। लता दीदी पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थीं। 6 फरवरी सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की लता जी ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

अब लता मंगेशकर का एक वीडियो सामने आया है जिसे उस समय का बताया जा रहा है जब उन्हें पिछले महीने हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वीडियो में लता मंगेशकर के साथ 2 महिलाएं उन्हें पकड़कर ले जाती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में लता मंगेशकर बेहद कमजोर नजर आ रही हैं। उनकी इस हालत को देखकर फैन्स का दिल पसीज रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को निमोनिया भी हो गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

कोरोना से तो उन्होंने जंग ली और उनकी तबीयत में भी सुधार हुआ था लेकिन 5 फरवरी को तबीयत बिगड़ जाने के बाद एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 6 फरवरी की सुबह मल्टी ऑर्गन फेल्यॉर के कारण उनका निधन हो गया। इसी शाम शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 


 

Content Writer

Smita Sharma