लता मंगेशकर ने निधन से पहले आखिरी बार किया था ये ट्वीट, लिखा था- आज हमारे सबके प्यारे...

2/6/2022 12:29:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई दिनों तक लगातार भर्ती रहने के बाद दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। रविवार सुबह उनके निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच लता दीदी का वो ट्वीट वायरल हो रहा है, जो उन्हें निधन से पहले आखिरी बार एक खास शख्सियत के लिए किया था।

लता मंगेशकर ने निधन से पहले आखिरी बार पंचम दा यानी (राहुल देव बर्मन) को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथी पर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा था, 'आज हमारे सबके प्यारे पंचम की पुण्यतिथि है। उसने जितना भी संगीत बनाया वो श्रावणी था और आज भी लोकप्रिय है। मैंने उनकी याद को विनम्र अभिवादन करती हूं।'

स्वर कोकिला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस उन्हें याद कर खूब भावुक हो रहे हैं।

 


बता दें, लता मंगेशकर कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद से करीब 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने आईसीयू में रखा गया था। शनिवार को 92 वर्षीय सिंगर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और 6 फरवरी को वह दुनिया को अलविदा कह गईं।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News