पद्मा सचदेव के निधन से आहत लता मंगेशकर, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- वो मेरे परिवार की सदस्य जैसी थी

8/5/2021 1:26:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवियित्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सचदेव का बुधवार को निधन हो गया, जिससे उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा। वह उनके निधन से मशहूर सिंगर लता मंगेशकर भी बेहद आहत हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


लता मंगेशकर ने पद्मा सचदेव की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- "मेरी प्यारी सहेली और मशहूर लेखिका कवयित्री और संगीतकार पद्मा सचदेव के निधन की खबर सुनकर मैं नि:शब्द हूं। क्या कहूं। हमारी बहुत पुरानी दोस्ती थी। पद्मा और उसके पति हमारे परिवार के सदस्य जैसे ही थे। मेरे अमेरिका के शो का निवेदन उसने किया था। 


सिंगर ने अगले ट्वीट में लिखा- मैंने उसके डोगरी गाने गाए थे। जो बहुत लोक प्रिय हुए थे। पद्मा के पति सुरेंद्र सिंह जी अच्छे शास्त्रीय गायक हैं, जिन्होंने मेरा गुरुवाणी का रिकार्ड किया था। कई यादें हैं आज मैं बहुत दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।


 
बता दें, पद्मा सचदेव एक भारतीय कवयित्री और उपन्यासकार थीं। उन्हें डोगरी भाषा की पहली आधुनिक महिला कवि के रूप में जाना जाती है।  उन्होंने 'मेरी कविता मेरे गीत' सहित कई कविता संग्रह प्रकाशित किए, जिसने 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, हिंदी अकादमी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी अकादमी के सौहार्द पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News