Health Update: अभी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं होगीं लगा मंगेशकर, सिंगर को कोरोना के साथ हुआ निमोनिया
1/12/2022 1:39:11 PM

मुंबई. लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगर डॉक्टरों की निगरानी में है। जैसे ही लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने और आईसीयू में भर्ती होने की खबर आई तो फैंस घबरा गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। अब उनकी हालत कैसी है लता की भतीजी रचना शाह ने हेल्थ अपडेट दिया है।
रचना शाह ने कहा- दीदी की हेल्थ स्टेबल है। वो अलर्ट हैं। भगवान बेहद दयालु है. लता दीदी फाइटर और विनर हैं। सालों से हम उन्हें ऐसे ही जानते हैं। सालों से हम उन्हें ऐसे ही जानते हैं। देशभर के सभी फैंस का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। हम देख सकते हैं जब सब दुआ करते हैं तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता। डॉक्टर्स शानदार काम कर रहे हैं। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समधनी ने बयान भी जारी किया है। लता दीदी के इलाज के लिए बेस्ट डॉक्टर्स को बुलाया गया। वे ही उनका इलाज कर रहे हैं।
डॉक्टर ने हेल्थ रिपोर्ट जारी करते हुए कहा- लता मंगेशकर फिलहाल आईसीयू में ही रहेंगी। अगले 10-12 दिनों के लिए ऑब्जर्वेशन में रहेंगी। सिंगर को कोरोना के साथ साथ निमोनिया भी हुआ है।
बता दें लता मंगेशकर साल 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुई थीं। तब भी फैंस काफी घबरा गए थे। लता देश की सबसे लोकप्रिय सिंगर में से हैं। संगीत और मनोरंजन जगत में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न