काम आ रही फैंस की दुआएंः लता मंगेशकर की हेल्थ में सुधार, ICU में वेंटिलेटर से हटाया गया

1/27/2022 5:08:49 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना संक्रमित होने के बाद से दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर 8 जनवरी से लगातार अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस लगातार गायिका की अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। हालांकि बीते दिन अयोध्या में साधूओं ने दिग्गज कलाकार के अच्छे स्वस्थ्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया था। ऐसे में लता दीदी के लिए फैंस और साधूओं की दुआएं काम कर रही हैं। हाल ही में उनके परिवार से गायिका के हेल्थ को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें उनके फैंस के लिए जरा सी राहत की खबर सामने आई है।

 

लता मंगेशकर के परिवार ने उनके हेल्थ अपडेट को लेकर ऑफिशियल बयान जारी किया है। लता के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि ''लता दीदी का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जारी है। अभी भी वह आईसीयू में ही भर्ती है। आज सवेरे उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल पर किया गया है। उनकी सेहत में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं लेकिन अभी भी डॉक्टर की निगरानी में ही रखा जाएगा। आप सभी फैंस की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।''

 

डॉक्टरों का कहना है कि उम्र के चलते भी उन्हें स्वस्थ होने में समय लग रहा है।फिलहाल स्वर कोकिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। 


बता दें, लता मंगेशकर कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से 8 जनवरी से लगातार अस्पताल में भर्ती हैं। आज उन्हें र अस्पताल में एडमिट के 19 दिन हो गए है।

Content Writer

suman prajapati