पंडित राजन मिश्रा के निधन पर लता मंगेशकर ने दिया ट्रिब्यूट, बोली- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें

4/26/2021 10:30:02 AM

मुंबई. 25 अप्रैल को पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया है। राजन और साजन की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई है। राजन और साजन दोनों भाई थे और एक-साथ कला का प्रर्दशन करते थे। राजन को तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना के साथ राजन को हॉर्ट से जुड़ी समस्या भी आई थी। जिसके बाद उन्हें सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर राजन को ट्रिब्यूट दिया है।


लता ने ट्वीट कर लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी शास्त्रीय गायक पद्म भूषण, संगीत नाटक अकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके पंडित राजन मिश्रा जी का निधन हो गया है। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें राजन और साजन दोनों भाईयों ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। दोनों ने एक-साथ ही अपनी सिंगिंग का सफर शुरू किया था और दोनों एक-साथ कला का प्रर्दशन करते थे। हमेशा दोनों एक-दूसरे के साथ हर दुख-सुख में खड़े रहते थे। भाई के चले जाने से साजन बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं।  

Content Writer

Parminder Kaur