कोरोना के कारण अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'
8/10/2020 5:33:12 PM
नई दिल्ली। हालिया महामारी और इसके प्रतिकूल प्रभावों के साथ अधिकांश प्रत्याशित फिल्में अपनी रिलीज की तारीख में फेरबदल कर रही हैं क्योंकि इस वक्त स्वास्थ एवं लोगों की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जिसे पहले 2020 की क्रिसमस रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, अब इस फिल्म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा।
NEW RELEASE DATE... #LaalSinghChaddha - starring #AamirKhan and #KareenaKapoorKhan - will now release on #Christmas2021... Costars #MonaSingh... Directed by Advait Chandan... Produced by #AamirKhan, #KiranRao and #Viacom18Studios.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2020
क्रिसमस से है पुराना नाता
आमिर खान का क्रिसमस से पुराना नाता है। क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में बेहद सफल रही हैं, जिसमें 3 इडियट्स, पीके, धूम 3, दंगल इत्यादि फिल्में शामिल है। उनकी नवीनतम फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स के फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है और लॉकडाउन से पहले, चंडीगढ़ और कोलकाता में फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है। जबकि देश में स्थिति संजीदा बनी हुई है, अभिनेता हाल ही में फिल्म के लिए रेकी करने के लिए तुर्की में है।
Sat Sri Akaal ji, myself Laal...Laal Singh Chaddha.🙏 pic.twitter.com/aXI1PM8HIw
— Aamir Khan (@aamir_khan) November 18, 2019
फैंस में है काफी उत्साह
जब से मेकर्स ने एक सिख शख्स के रूप में आमिर का फर्स्ट लुक जारी किया है, तब से फैंस का उत्साह अपने चरम पर है। ऐसे में, वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, आमिर और निर्माताओं ने एक नई रिलीज़ तारीख की घोषणा कर दी है और फ़िल्म को इस दिसंबर से अगले दिसंबर तक के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि यह फिल्म एक शानदार रिलीज़ की हकदार है।
NEW PIC@aamir_khan resumes #LaalSinghChaddha shoot in Turkey pic.twitter.com/vjheNtCqde
— Aamir Khan Official FC Kolkata (@AamirFanKolkata) August 8, 2020
नजर आएंगे ये सितारे
आमिर खान प्रोडक्शन्स की 'लाल सिंह चड्ढा' वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत है, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभा रहे है, वही मोना सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। यह अतुल कुलकर्णी द्वारा अनुकूलित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। फिल्म के लिए म्यूजिक की रचना प्रीतम ने की है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है।