3 महीने बाद भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे का किया नामकरण,''लक्ष्य लिम्बाचिया'' है कपल के लाडले का नाम!

6/11/2022 1:45:05 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल ने 3 अप्रैल 2022 को प्यारे से बेटे का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद से ही कपल पैरेंटहुड के हर पल का आनंद ले रहा है। भारती ने बेटे के जन्म के बाद ही बताया था कि वह अपने बच्चे को प्यार से गोला कहते हैं लेकिन जल्द ही लाडले के नाम का खुलासा करेंगे।

वहीं अब लगभग 3 महीने बाद कॉमेडियन के बेटे के नाम का खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारती ने बेटे गोला का नाम लक्ष्य रखा है। हालांकि अभी इस बारे में उन्होंने कहीं नहीं बताया है। बस खबरों में दावा किया जा रहा है कि बेटे को अब लक्ष्य लिम्बाचिया के नाम से जाना जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक भारती के एक वीडियो के जरिए उनके लाडले के नाम का खुलासा हुआ। वीडियो में भारती कहती हैं कि  उनका बेटा अपनी मां और पिता को काम करते देखने का आदि है। इसके बादभारती ने  मजाकिया अंदाज में आगे कहा-'लक्ष्य' भी पैदा होने से पहले काम कर रहा था। भारती के इस स्टेटमेंट से साफ है कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है।

26 मई 2022 को भारती ने अपने यूट्यूब चैनल Life of Limbachiyaas (LoL) पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे गोला की पहली उड़ान की यात्रा दिखाई थी। यह उनके बेटे की भी पहली उड़ान थी। भारती ने अपने वीडियो में खुलासा किया था कि वे उसी जगह रह रहे थे जहां उन्होंने शादी की थी।

भारती के बेटे के जन्म को 3 महीना हो गया है और अभी तक उन्होंने अपने बेटे का नाम और चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने छोटे से मंचकिन के साथ पहला फोटोशूट किया था जिस बारे में कपल ने अपने व्लॉग में बताया था। 

Content Writer

Smita Sharma