शर्मोहया: 47 की उम्र में दुल्हन बनीं मलाइका अरोड़ा, रेड लहंगे में दिखीं चांद का टुकड़ा

10/10/2021 2:28:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मलाइका फिल्मों से भले ही दूर हो, लेकिन फैशन के मामले में वह हमेशा टॉप पर रहती हैं। हाल ही में मल्ला की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देख आप  अपने दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे।  दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी Lakme Fashion Week का आयोजन हुआ।

इस फैशन वीक में अब तक तापसी पन्नू, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा समेत कई हसीनाएं अपने हुस्न का जलावा बिखेर चुकी हैं। वहीं इस फैशन शो में मलाइका का दुल्हन अवतार देखने को मिला। इस दौरान मलाइका डीप नेक ब्लाउज और रेड लहंगे में एकदम चांद का टुकड़ा लगी।

मिनिमल मेकअप के साथ चेरी लिपस्टिक उनके लुक कम्पलीट कर रहे हैं। हैवी नेकलेस, मांग टीका के साथ माथा पट्टी ल गाए नेहा बला की खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका ने इस दौरान बालों का बन बनाकर उस परसिर पर दुपट्टा लगाया था।

स्टाइल क्वीन के नाम से जानी जाने वाली मलाइका का रैंप वॉक के दौरान हर अंदाज देखने लायक है। सामने आईं तस्वीरों में बॉलीवुड की मुन्नी का कॉन्फीडेंस देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

 मलाइका को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। लैक्मे फैशन वीक में मलाइका कयामत ढा रही हैं। उनके रैंप की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पाॅट किया जाता है। कई बार दोनों की शादी की खबर भी आ चुकी हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma