Lakme Fashion Week 2021: शोस्टापर बन हिना खान ने लूटी महफिल,रैंप पर नजरों से ही घायल करती दिखीं एक्ट्रेस

3/22/2021 8:57:42 AM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान जब भी किसी इवेंट में जाती हैं तो वह उसमें  चार चांद लगा देती हैं। ऐसा ही कुछ लैक्मे फैशन वीक 2021 में हुआ। 21 मार्च को हुए लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर जब हिना खान आईं तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।  

इस इवेंट में शोस्टापर बनकर पहुंची हिना ने धमाकेदार एंट्री से हर किसी का दिल जीत लिया। हिना खान ने Label Tatwamm Couture के लिए रैम्प वाॅक किया। लुक की बात करें तो ब्लू कलर के हेवी लहंगे में चांद का टुकड़ा दिखीं।

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स हिना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। उन्होंने नथ से अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया। हिना के ये लुक कुछ हद तक उनके किरदार कमोलिका जैसे लगा। हिना नजरों से ही घायल करती हुई नजर आ रही हैं।

रैम्प वॉक करते हिए एक्ट्रेस हिना का कॉन्फिडेंस तो देखते ही बन रहा था। फैंस हिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए अपने करियर के शुरुआत करने वाली हिनाहर एक सपने को पूरा कर रही हैं।

इन दिनों हिना खान बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। हिना फिल्म हैक्ड में नजर आईं हैं। इसके अलावा वह टीवी के भी कई शोज में अपना हुनर दिखा चुकी हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma