रेड कार्पेट पर लेडी गागा ने ढाया कहर, ब्लैक गाउन के साथ पहना 2 अरब का नेकलेस

2/25/2019 4:17:21 PM

लंदन: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में साल 2019 का ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है। रेड कार्पेट पर सितारों ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर स्टार्स के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक्स देखनेको मिले, लेकिन लेडी गागा के लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। 

अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने रेड कार्पेट पर ऑल ब्लैक लुक में पहुंचीं, जिसे फेमस डिजाइनर एलेक्जेंडर मैकक्वीन ने डिजाइन किया था। गाउन के साथ गागा ने लाइट मेकअप और स्टाइलिश बन बनाया जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था।

उन्होंने न्यूड लिप्सटिक के साथ आई मेकअप किया हुआ था। वैसे तो गागा का पूरा लुक देखते ही बन रहा था लेकिन उनका नेकपीस पर सबकी निगाहें टिक गई। उन्होंने Tiffany & Co का नेकपीस पहना हुआ था, जो उनके लुक पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। 

2 अरब का नेकलेस

लेडी गागा ने 128.54 कैरट का डायमंड नेकलेस पहना जिसकी कीमत $US30 मिलियन यानी 2 अरब 13 करोड़ रुपए है। इसे न्यूयॉर्क के फेमस लग्जरी जूलरी कंपनी 'टिफनी एंड कंपनी' ने बनाया है।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी रेड कार्पेट ऑउटफिट के लिए डिजाइन की गई अब तक की सबसे बड़ी डील है।

जीता पहला ऑस्कर

अमेरिकी सिंगर लेडी गागा को ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने के लिए बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है। यह उनके सिंगिंग करियर का पहला ऑस्कर है।

भावुक हुईं गागा 

इस पुरस्कार को मिलने के बाद लेडी गागा काफी भावुक नजर आईं, उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। उन्होंने अकादमी के साथ-साथ अपने सहलेखकों और अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया। अवॉर्ड मिलते गागा ने कहा कि यह लंबे समय से की गई मेहनत का परिणाम है। यह सिर्फ जीतने के बारे में नहीं है, यह इस बारे में है कि आपने अपने सपने को छोड़ा नहीं।

 


 

Neha