लेडी गागा ने किया यूक्रेन का सपोर्ट, बोलीं- ''मेरी पूरी सहानुभूति उनके साथ है''

3/1/2022 10:56:14 AM

मुंबई. रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। दोनों देशों में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस जंग ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। इस युद्ध में यूक्रेन का ही ज्यादा नुकसान हो रहा है लेकिन दुनिया का सपोर्ट भी उसे ही मिल रहा है। बहुत सारे देश रूस के खिलाफ खड़े हैं और यूक्रेन के साथ सहानुभूति दिखा रहे हैं। हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा ने भी यूक्रेन को सपोर्ट किया है।


लेडी गागा ने हाल ही में SAG Awards 2022 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। लेडी गागा ने कहा- मैं यहां पर आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। जब हम एक दूसरे की उपस्थिति को सेलिब्रेट करते हैं और कला को सेलिब्रेट करते हैं तो पल अपने आप खूबसूरत हो जाते हैं। दुनियाभर में बहुत कुछ हो रहा है और मेरी पूरी सहानुभूति यूक्रेन के साथ है। आज हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए कि हम सुरक्षित हैं।


बता दें रूस और यक्रेन की लड़ाई को लेकर हर कोई चिंता में है। अमेरिका भी इस युद्ध में दखल नहीं दे रहा है। भारत ने भी दोनों देशों से शांति वार्तालाप करने की नसीहत दी है। मगर पुतिन के इरादे युद्ध करने के ही हैं। पुतिन ने पहले ही सभी देशों को सचेत कर दिया था कि कोई भी उनके और यूक्रेन के बीच में नहीं आएगा वरना परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

Content Writer

Parminder Kaur