''लक्ष्मी बॉम्ब'' में ट्रांसजेंडर के बाद अक्षय कुमार का कियारा संग नया लुक आया सामने
1/9/2020 2:16:29 AM
बॉलीवुड तड़का डेस्कः इस साल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' है। बता दें अक्षय की ये फिल्म ईद के दिन रिलीज होगी। अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए जोरशोर से जुटे हुए हैं। लक्ष्मी बॉम्ब का फर्स्ट लुक पिछले साल ही आ गया था, जिसमें अक्षय कुमार लाल रंग की साड़ी पहने नजर आए थे।
अब इस फिल्म का एक नया लुक भी जारी हो गया है जिसमें अक्षय के साथ कियारा भी देखी जा सकती हैं। अक्षय की फिल्म के इस नए लुक को फिल्म के प्रोड्यूसर तुषार कपूर ने भी शेयर किया था।
इस तस्वीर में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी को भी देखा जा सकता है। ये तस्वीर पिछले साल रिलीज हुई तस्वीर से एकदम अलग है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं और अक्षय के इस लुक पर फैंस ने उनकी तारीफ भी की थी।