द मोस्ट सक्सेसफुल एल्बम ऑफ द ईयर बनकर ''लाल सिंह चड्ढा'' के गानों ने जीता सबका दिल l
8/2/2022 2:03:04 PM

नई दिल्ली। आमिर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज के लिए तैयार है और प्रशंसक फिल्म के सिनेमाघरों में लगने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। ऐसे में सब कुछ लाल सिंह चड्ढा के फेवर में है लेकिन एक चीज जिसने सबसे ज्यादा इस फेवर में काम किया, वो है लाल सिंह चड्ढा की यूनीक म्यूजिक स्ट्रेटेजी। फिल्म के सभी गाने दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन एक बात जिसने दुनिया भर में दर्शकों का ध्यान खींचा है, वह यह है कि निर्माताओं ने सभी गानों को वीडियो फॉर्मेट में रिलीज करने से पहले ऑडियो फॉर्म में रिलीज किया है।
लिस्नर्स द्वारा न केवल फिल्म के सभी गानों की सराहना की गई, बल्कि इसने उनके बीच फिल्म को और अधिक देखने के लिए उत्सुकता भी पैदा कर दी है। संगीतकारों, गायकों, गीतकारों और तकनीशियनों को सुर्खियों में रखकर, लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने हर कलाकार को आगे बढ़ने, फलने-फूलने और राइज करने का मौका दिया है। 'कहानी', 'मैं की करां' से लेकर 'फिर ना ऐसी रात आएगी' और 'तुर कलेयां' तक, सभी गाने समान रूप से सूदिंग और दिल को छू लेने वाले हैं। उनका हर वर्जन इतना गहरा है जितना कोई समझ नहीं सकता और हर एक शब्द में लाल सिंह चड्ढा की कहानी उकेरी गई है। इस म्यूजिक स्ट्रेटेजी ने दर्शकों को लाल सिंह के सेल्फ लव की कहानी से संबंधित होने और फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले उनके जीवन के अर्थ को समझने के लिए मजबूर किया है।
लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने बार-बार दुनिया के सामने यह साबित किया है कि एक फिल्म म्यूजिक वीडियो एक्टर्स के डांस के बिना भी हिट हो सकता है और एक साउंडट्रैक को विजुअस्ल के सपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि गीत के बोल कहानी को कहने और गीतों में अर्थ जोड़ने के लिए काफी हैं। कह सकते है कि आमिर खान प्रोडक्शंस की म्यूजिक स्ट्रेटेजी ने अच्छी तरह से काम किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी