व्हाइट बॉडीसूट में काइली जेनर ने दिखाया कर्वी फिगर, एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस

11/9/2023 3:52:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। उन्हें आए दिन नए-नए लुक्स में देखा जाता है। इसी बीच बीते बुधवार इस हसीना को न्यू लुक में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने फैंस को फैशन गोल्स देती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान काइली जेनर व्हाइट कलर के बॉडीसूट में नजर आईं, जिसमें उनका कर्वी फिगर देखने को मिला।

हाथ में उन्होंने ब्लैक पर्स और एक जैकेट कैरी की हुई है।

न्यूड मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करती काइली फैंस को सुपर फैशन गोल्स दे रही हैं।

बता दें, काइली जेनर सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 398 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


 

Content Writer

suman prajapati