काइली जेनर ने व्हाइट ड्रेस में शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, कैमरे के सामने एक्ट्रेस ने कातिलाना अंदाज में यूं दिए पोज

4/10/2022 2:08:39 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में काइली व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। न्यूड मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही है। काइली की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें काइली ने 2 फरवरी को बॉयफ्रेंड travis scott के दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बच्चे के हाथ की तस्वीर शेयर कर दी थी। इससे पहले एक्ट्रेस की एक बेटी है, जिसका नाम स्टोर्मी है। 

Content Writer

Parminder Kaur