मां बनने जा रही काइली जेनर का हुआ Baby Shower, व्हाइट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं सुपरकूल दिखीं एक्ट्रेस

1/15/2022 4:04:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार काइली जेनर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में काइली ने अपने करीबियों के साथ बेबी शॉवर को एंजॉय किया,जिसकी तस्वीरें उन्होंनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
 

PunjabKesari
काइली जेनर का बेबी शॉवर जिराफ थीम पर बेस्ड था। इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस की मां क्रिस जेनर और पार्टनर ट्रैविस स्कॉट के साथ दोस्त और करीबी लोग शामिल रहे। बेबी शावर में काइली ने फुल स्लीव्स वाला व्हाइट गाउन को पहना, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस दिखीं।

PunjabKesari

जिराफ के पास खड़ी होकर काइली अपने बेबी बंप पर हाथ रख कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं।

PunjabKesari

 

वहीं अन्य तस्वीरों में वह अपने करीबियों के साथ भी खूब एंजॉय करती दिखीं। अपनी तस्वीरों के अलावा काइली ने खूबसूरत डेकोरेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari



मालूम हो, 24 साल की काइली जेनर पहले से तीन साल की बेटी की मां हैं, जिसका नाम स्टॉर्मी वेबस्टर है। 

PunjabKesari


बता दें, काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला साबित हुईं हैं।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News