इतनी कम रकम में बेचा इस एक्ट्रैस ने अपना अालीशान मैन्शन, देखें INSIDE PHOTOS

7/28/2017 12:10:52 PM

लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस काइली जेनर ने हाल ही में लॉस एंजिलिस स्थित Calabasas मैन्शन बेच दिया है।

उन्होंने ये मैन्शन 20 करोड़ रुपए में बेचा है। ये मैन्शन तकरीबन 4900 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है। काइली ने ये मैन्शन मार्च 2015 में खरीदा था।

इस मैन्शन में 7 बेडरूम और 6 बाथरूम हैं। इसके अलावा इसमें 3 कार गैरेज, एक लाइब्रेरी, होम थिएटर, स्पा एरिया, पूल, जिम और ग्लैम रूम भी है।

उन्होंने मैन्शन को अपनी फेवरेट डिजाइनर सेलिया शॉयर से डेकोरेट करवाया था। इस मैन्शन में 8 शेल्फ सिर्फ शूज रखने के लिए हैं।

घर की दीवारों पर खासतौर पर मिरर लगावाए गए थे।

मैन्शन में कुछ स्पेस पार्टी और एंटरटेनमेंट के लिए भी है।

काइली के पास हिडन हिल्स कैलिफोर्निया में भी एक मैन्शन है।

ये मैन्शन 5000 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है, जिसकी कीमत तकरीबन 30 करोड़ रुपए है।