लाडले Aire को गोद में लिए बबल्स से खेलती दिखीं काइली जेनर, मां-बेटे की प्यारी तस्वीरें देख खिल जाएगा मन

7/15/2023 5:43:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार काइली जेनर अपने दो बच्चों संग इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने बच्चों संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में काइली ने अपने 17 महीने के बेटे Aire संग प्ले टाइम की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि काइली अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ है और बबल्स के साथ खेलती नजर आ रही हैं।

 

वहीं, नन्हा Aire भी अपनी मां संग खूब मस्ती कर रहा है। इस दौरान काइली व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में कैजुअल लग रही हैं। बालों पर कैप लगाकर उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।

वहीं उनका बेबी इस दौरान व्हाइट टी और ग्रीन पैंट में बेहद क्यूट लग रहा है। तस्वीरों में मां और बेटे की बॉन्डिंग देखते ही बन रही हैं।

 

बता दें काइली सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 397 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 
 
 

Content Writer

suman prajapati