व्हाइट अटायर में काइली जेनर ने जीप के सामने दिखाया बोल्ड अंदाज, नागिन जैसी चोटी को लहराकर दिए जबरदस्त पोज

1/10/2021 1:17:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार काइली जेनर अपने लुक्स से फैंस को कभी निराश नहीं करतीं। एक्ट्रेस अच्छे से जानती हैं कि अपने फैशन सेंस से लाइमलाइट कैसे बटोरनी है। काइली आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो साइट्स पर आते ही आग की तरह वायरल हो जाती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान 23 की हसीना ऑफ शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग पैंट में गॉर्जियस लग रही हैं।

 

हालांकि कई तस्वीरों में उन्होंने मैचिंग कोट भी पेयर किया हुआ है। इस ने अपने पूरे लुक को व्हाइट ही रखा है। यानि व्हाइट स्लीपर्स के साथ व्हाइट बॉक्सी हैंड पर्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहा है।

 

न्यूड मेकअप और लंबी चोटी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। चोटी को लहराते हुए काइली जीप के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

 

वर्कफ्रंट पर, काइली को आखिरी बार फिल्म 'वैप' और 'स्टक विद यू' में  देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

 


 


 

suman prajapati