स्किनफिट आउटफिट में काइली जेनर ने दिखाया बोल्ड अंदाज, तस्वीरें देख मचला फैंस का मन

7/17/2021 1:37:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बिजनेस की दुनिया में भी एक्ट्रेस का जाना माना नाम हैं। काइली जेनर के पास अपना कॉस्मेटिक्स ब्रांड है, जो दुनियाभर में फेमस हैं। इन दिनों वह इसके प्रमोशन पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

 


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में काइली बेबी पिंक कलर के स्किनफिट आउटफिट में नजर आ रही हैं। पिंक बिकिनी टॉप के साथ मैचिंग लैगिंग में काइली बोल्डनेस का तड़का लगा रही है।

 

इन आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए हैं। खुले बालों के साथ ने अपने लुक को कमप्लीट किया हुआ है। हाथ में ब्रांड के मेकअप बॉक्स को पकड़े हुए एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

 


काम की बात करें तो काइली को आखिरी बार फिल्म Ocean's 8 में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के किरदार को खूब सराहा गया था।

 

 

 


 

Content Writer

suman prajapati