हैलोवीन की तैयारीः मीट प्रिंटेड ड्रेस और लंबे नाखून में गजब दिखीं प्रेग्नेंट काइली जेनर, वायरल हुई तस्वीरें

10/11/2021 3:57:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काइली जेनर हॉलीवुड की मोस्ट खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल चुराती हैं। अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतने वाली काइली इन दिनों प्रेग्नेंट हैं, लेकिन ऐसे समय में भी वो अपने लुक से हॉटनेस का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट फोटोशूट करवाया, जिसे लेकर वो अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


दरअसल, इन दिनों काइली जेनर हैलोवीन की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके लिए उन्होंने एक नई ड्रेस लाइन की शुरुआत की।

 

लेटेस्ट तस्वीरों में काइली रेड कलर की प्रिंटेड स्किनफिट आउटफिट में कहर लग रही है। इसके साथ उन्होंने बालों को फैला कर स्टाइल किया हुआ है।

 

 

लंबे नाखुन उनके लुक को डिफ्रेंट बना रहे हैं। लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस कैमरे के सामने गजब पोज दे रही हैं।

 

बता दें कि काइली जेनर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही वो दूसरे बच्चे की मां बनेगी।
 

Content Writer

suman prajapati