बेटी संग झूला झूलती दिखी काइली जेनर, शेयर की क्यूट तस्वीरें

5/14/2019 4:33:44 PM

लंदन: हॉलीवुड स्टार काइली जेनर अक्सर अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर काइली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काइली हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में वह अपनी बेटी स्टॉर्मी के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में काइली अपनी बेटी संग मस्ती करती नजर आ रही है।

 

 

वहीं कई तस्वीरों में काइली स्टॉर्मी संग झूला झूलते नजर आ रही है। बेटी को गोद में लिए हुए काइली हॉट पोज दे रही हैं।

 

 

काइली ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है-the best thing I’ve ever done, my greatest role in this life #HappyMothersDay। जानकारी के लिए बता दें कि ये तस्वीरें उन्होंने मदर्स डे के मौके पर शेयर की है। 

 


बता दें कि काइली की उम्र महज 21 साल है और इस उम्र में भी वो कई अभिनेत्रियों से आगे हैं। काइली की एक बेटी भी हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई बिलकुल अंदाजा नहीं लगा सकता है क्योकि काइली है ही इतनी हॉट।

 

 

काइली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन कोई ना कोई ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं जिसके बाद सभी जगह काइली की ही चर्चा होना शुरू हो जाती है।

 

 

दोनों ही अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए अक्सर हॉट फोटोशूट भी करवाती हैं। उनके इंस्टा पर 135 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 

Konika