रेड आउटफिट में काइली जेनर का शानदार फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस

10/8/2021 4:36:42 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में काइली रेड आउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक के कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है।

एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। काइली की इन तस्वीरों ने फैंस दिल हार बैठे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि ट्रेविस और काइली की पहले से एक तीन साल की बेटी है। काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी।

साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था। काइली ने बेटी को जन्म देने के बाद अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया था।

Content Writer

Parminder Kaur