डिफ्रेंट आउटफिट्स में काइली जेनर ने करवाया खतरनाक फोटोशूट, एक्ट्रेस का लुक देख उड़े फैंस के होश

5/9/2023 5:05:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड दिवा काइली जेनर अक्सर अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं। वह अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने कुछ डिफ्रेंट्स लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।


काइली जेनर द्वारा शेयर हर तस्वीर में उनका डिफ्रेंट लुक देखने को मिल रहा है। स्किनफिट और डीपनेक ड्रेसेस में एक्ट्रेस बेहद कातिलाना लग रही हैं।

 

ड्रेस के हिसाब से उन्होंने परफेक्ट मेकअप किया है। इसके साथ भी उन्होंने अपने बालों का कलर ग्रे रखा है।

 

अपने लुक से सबको हैरान करती काइली कैमरे के सामने गजब पोज दे रही हैं।

फैंस को एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वे कमेंट कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, काइली जेनर सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 389 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Content Writer

suman prajapati